देश विदेश

बड़ी खबर – मुंबई के एक होटल मृत पाए गए कांग्रेस के ये सांसद, बीजेपी को हराया था इस जगह से

मुंबई से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। साउथ मुंबई के एक होटल में दादरा और नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की लाश बरामद हुई है। पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका व्यक्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार दमन दीव से सांसद मोहन डेलकर मरीन ड्राइव के एक होटल में मृत मिले है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस जांच कर रही है. पुलिस को प्राथमिक जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है हालांकि अभी जानकारी आणि बाकी है।

बता दें कि कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संघ शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार मोहन डेलकर ने बीजेपी के नटुभाई पटेल को मात दी थी। बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय नेता दो बच्चों के पिता है और वह दादरा और नगर हवेली के कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और 9 हजार से अधिक वोटों से जीते. आदिवासी नेता डेलकर सातवीं बार दादरा और नगर हवेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button