रायपुर – शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ बनाया शारीरिक संबंध

राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देते हुए एक आरक्षक पिछले दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। मामले में युवती ने आरोपी दीपक सलामे के खिलाफ पुरनी बस्ती थाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुरनी बस्ती पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती पुलिस स्टेशन में तैनात आरक्षक दीपक सलामे की शादी का रिश्ता लेकर 2 साल पहले परिवार के लोग कुशालपुर इलाके में रहने वाली युवती के यहां गए थे, लेकिन दोनों परिवारों में किसी कारण से बात नहीं बन पाई. इसके बाद आरक्षक और पीड़ित युवती के बीच दोस्ती बढ़ी. दोनों काफी दिन तक लिव-इन में भी रहे।
read also..विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़, घर में घुसकर किया कुल्हाड़ी से हमला
आरोपी दीपक सलामे ने कई बार उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, दीपक सलामे की शादी कहीं और तय हो गई। अब पीड़िता ने थाने में आकर आरक्षक के खिलाफ शिकायत की है, जिसके आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।




