देश विदेश

पत्नी से जबरदस्ती सेक्स करना पड़ा जानलेवा, पत्नी ने पति की कर दी हत्या

तमिलनाडु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला ने पति द्वारा सेक्स के लिए जबरदस्ती करने पर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया और आत्मसमर्पण कर दिया है।

महिला ने अपने इकबालेजुर्म में बताया कि उसने अपने पति की खाने में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या कर दी है। महिला पेरियामोलपलायम तमिलनाडु के की निवासी बताई जा रही है। बता दें कि महिला की शादी लगभग 8 महीने पहले एन नंद कुमार से हुई थी जो कुमार अंधियार के पास कलीयानान थोटम के निवासी थे।

Read Also – नशीला इंजेक्शन देकर 3 दिनों तक गैंगरेप करने का इस भाजपा नेता पर आरोप, फॉर्म हाउस में घटना को दिया अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक नंद कुमार एक किसान थे. मैथिलि से कुमार की शादी उनकी दूसरी शादी थी. मिथिल्ली लगभग 5 महीने पहले गर्भवती हुई. कुमार ने कथित तौर पर अपने साथ मैथिलि को सेक्स के लिए मजबूर किया बल्कि टॉर्चर भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 28 जनवरी को महिला ने अपने पति को मारने का फैसला किया और उसे कीटनाशक वाला भोजन खिलाया. जिसके बाद कुमार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 31 जनवरी को अंधियार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read Also – 17 वर्षीय दुकानदार ने चॉकलेट खरीदने आई 5 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म, बच्ची का रो रोकर बुरा हाल

पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी को कुमार की मृत्यु हुई है। कुमार की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया फिर मामला दर्ज किया गया। इस दरम्यान महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने महिला को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button