छत्तीसगढ़ – बीते दिनों मौसम खराब के चलते समितियों में रखे धान के भीगने की आशंका

बीते 3 दिनों से खराब हुए मौसम के बीच राजनांदगांव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से समितियों में रखे धान के भीगने की आशंका भी बनी हुई है।
बीते 3 दिनों से राजनांदगांव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिले में बारिश की शुरुआत गंडई और छुईखदान क्षेत्र से हुई और इसके बाद बे-मौसम बादल गुरुवार की सुबह राजनांदगांव शहर में भी जमकर जमकर बरसे। मौसम में आए बदलाव और बारिश ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों की समितियों की चिंता बढ़ा दी है।
reaed also..अंबिकापुर – सैनिक स्कूल के 7 अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित, स्कूल में हड़कंप
राजनांदगांव जिले में 132 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 139 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई थी। 29 जनवरी को धानखरीदी के अंतिम दिन के बाद से जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में धीमे परिवहन की वजह से धान जाम पड़ा हुआ है। जिसको लेकर बीते दिनों विभिन्न समिति प्रबंधकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए धूप और बारिश के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द धान परिवहन की मांग की थी, लेकिन शत प्रतिशत धान का परिवहन अब तक नहीं हुआ है।
read also..एक बार फिर सामने आयी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, अम्बेडकर अस्पताल में दो दिनों से नहीं आ रहा पानी
वहीं बदले मौसम में नमी और बारिश से समितियों में रखे धान के भागने की आशंका भी बनी हुई है। इस मामले को लेकर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के सीईओ सुनील कुमार का कहना है कि जिले की 139 धान खरीदी केंद्रों से लगभग 52 प्रतिशत धान का परिवहन किया जा चुका है। समर्थन मूल्य पर जिले में लगभग 75 लाख 10 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई थी। वहीं इन समितियों में 35 लाख 82 हजार क्विंटल धान का परिवहन विशेष है। सहकारी बैंक के सीईओ ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी समितियों को धान की बोरियों में कैप कव्हर लगाकर ढकने के निर्देश के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था बनाने कहा गया है
राजनांदगांव जिले के विभिन्न समितियों में धान का परिवहन पूरी तरह नहीं होने से धान को सुरक्षित रखने में समिति प्रबंधकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समर्थन मूल्य पर धानखरीदी बंद होने के बाद मंडियों में बिकने पहुंचे ध्यान से भरी बोरियां बारिश में भीग गई। जिले में बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।




