inh24छत्तीसगढ़

बैंक और बिल्डर ने मकान लोन के नाम पर की महिला से धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज होने पर भी नहीं हुई कार्यवाही

राजधानी रायपुर के खमतराई में रहने वाली महिला के साथ बैंक और बिल्डर ने मकान लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी की | बता दें कि शिकायत के अनुसार महिला ने जिस मकान के लिए लोन लिया था। उसे वह मकान मिला ही नहीं। महिला का कहना है, कि उसने जिस मकान के लिए उसने लोन लिया था बैंक और बिल्डर उसे वह घर नहीं दिखा रही है। और उनका कहना है, कि बैंक ने किस जगह को देखकर उनका लोन मंजूर किया | वह हर महीने समय पर अपने लोन का क़िस्त जमा कर रही है।

read also – जेल में बंद होने के बाद भी बेरोजगारों को लगाया 7 लाख का चूना

मिली जानकारी के अनुसार जब महिला रजिस्टर ऑफिस में रजिट्रेशन की फोटोकॉपी लेने गई तब उसको पता चला, कि उसके नाम से कोई मकान का कोई रजिस्ट्रेशन हुआ ही नहीं है| साथ ही साथ महिला ने मकान न मिलने पर बैंक मे प्रदर्शन करने की चेतावनी दी| महिला ने खमतराई थाना में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उसने एस.डी.एम और एस पी के पास भी शिकायत किया। जहाँ पर महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय दिलाने के नाम पर उसे कई महीनो से घुमाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button