
बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी, तभी गांव का ही एक युवक पीछा करते हुए उसके पीछे पहुंच गया फिर छात्रा को बीच रास्ते में ही रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर अपने प्यार का इजहार किया।
Read Also – इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी, जनजीवन हुवा अस्त व्यस्त
छात्रा ने लडके को साफ़ साफ़ मना कर दिया, जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर अपनी शर्ट उतारी और पास के ही पेड़ में शर्ट के सहारे आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक की इस करतूत को देखकर युवती और उसकी सहेलियां बुरी तरह से डर गयी। वहीं युवक के दोस्तों ने उसे समझाया और उसे पेड़ पर से उतारा।
Read Also – पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कब आएगी आठवीं क़िस्त, जाने कैसे करें चेक
पूरा मामला अर्जुन्दा बताया जा रहा है। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को इस घटना से अवगत कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक ने कहा कि-मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी शादी किसी और से नहीं होने दूंगा, यदि तुमने किसी और से शादी की या मेरे प्यार को ठुकराया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 341, 354, 354 घ, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




