छत्तीसगढ़

पेट्रोल-डीज़ल और गैस के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस ने किया जमकर प्रदर्शन

सोनू केदार अंबिकापुर – पेट्रोल-डीज़ल के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर आज सरगुज़ा युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अम्बिकापुर शहर के घड़ी चौक में जुटे युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकारियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो, अक्कड़ बक्कड़ बॉम्बे बो, डीज़ल 90-पेट्रोल 100 के नारे लगाए।

Read Also – युवक ने छात्रा को स्कूल जाते वक़्त किया प्रपोस, छात्रा ने किया मना तो पास के पेड़ में फांसी……

सरगुज़ा युवा कांग्रेस ने ‘मोदी है तो महंगाई है’ के पम्पलेट के साथ विरोध जताया है। दरअसल बीते दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है,कई शहरों में डीज़ल 90,जबकि पेट्रोल 100 रुपये लीटर तक पहुंच गया है। इसके विरोध में अम्बिकापुर के घड़ी चौक में सरगुज़ा युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे लगाए और गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button