देश विदेशमध्यप्रदेश

सड़क हादसा – नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि बुधवार को रामपुर थाना क्षेत्र में एक बस नहर में गिर गई, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में करीब 54 यात्री सवार थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

read also – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी से ठगी करने वाले गिरफ्तार, OLX पर सोफ़ा बेचते हुई थी ठगी की शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के पटना पुल पर सतना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई यात्रियों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फ़िलहाल स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ेगी। फ़िलहाल हादसे की वजह साफ नहीं पता चल सकी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाहर का पानी बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही सीधी कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए है।

read also – स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किया बड़ा ऐलान, अब इतने उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सीधी से रीवा की ओर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर शरदा नहर में जा गिरी। इस नहर में पानी भी है। जिस वजह से बस पूरी तरह पानी में डूब हुई है। बस में सवार यात्रियों की खोज जारी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम और गौताखोरों को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button