बलौदाबाजार – पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत जिले में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समस्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत पात्र-अपात्रों आवेदकों की सूची जारी कर दी गयी है। दावा आपत्ति हेतु आवेदक 15 फरवरी से 17 फरवरी 2021 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अपना आपत्ति दर्ज करा सकतें है।
read also – अंबिकापुर को कोरबा व रेनकोट रेलवे लाइन से जोड़ने की उठ रही मांग, सोशल मीडिया पर हो रहा जबरदस्त ट्रेंड
विस्तृत सूची जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीवोवी डॉट इन एवं कार्यालय की नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गयी है। गौरतलब है की जिले में सीएसआर के अंतर्गत डीएमएफ फंड के तहत पशुधन विभाग में यह संविदा भर्ती की जा रही है।



