छत्तीसगढ़

सिमगा ब्रेकिंग – शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाले युवक को देर रात किया गया रेस्क्यू, युवती अब तक लापता


कुश अग्रवाल – शनिवार की शाम शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाले युवक को देर रात रेस्क्यू कर बचा लिया गया…युवक नांदघाट पुल से ढाई किलोमीटर दूर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में फंसा मिला..युवक को स्थानीय चिकिसालय ले जाया गया है, जहा उपचार जारी है।वही युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

read also – भिलाई – दो युवकों ने मिलकर महिला से निर्माणाधीन मकान में किया गैंगरेप

बता दे की कल शनिवार शाम युवक एवम युवती ने पुल के ऊपर से उफनती नदी में कूद गए थे। बलोदा बाजार जिला अंतर्गत सिमगा क्षेत्र में उफनती शिवनाथ नदी में युवक- युवती ने छलांग लगा दी। मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाइवे में स्थित लिमतरा – नांदघाट पुल के ऊपर से बाइक खड़ी कर दोनो ने छलांग लगाई है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में इतने हैं क्रिमिनल केस वाले विधायक, पढ़े-लिखे विधायकों की संख्या भी काफी, जानें

सिमगा थाना अंतर्गत लिमतरा पुलिस चौकी रेस्क्यू टीम की मदद ले कर खोजबीन..कर रही है, घटना आज दिन शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। युवक बेमेतरा क्षेत्र व युवती मुंगेली क्षेत्र की बताई जा रही है वहीं युवती का नाम आरती गहीरवार, मुंगेली, युवक का नाम सूरज बताया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लड़का और लड़की नहीं मिले थे ।अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद करना पड़ा। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया था।



Related Articles

Back to top button