राशिफल - अध्यात्म

14 February 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानीए आज का राशिफल

आज का राशिफल 14 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 14 February 2021:  कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानीए आज का राशिफल, रविवार 14 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में  (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 14 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )

मेष – युवाओं को नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग की  सेहत में  उतार-चढ़ाव आ सकता है। शत्रु पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का सामान्य ठीक रहेगा। कारोबारियों की स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज देने से बचें।

वृषभ – आपको कुटिल लोगों से दूर रहना चाहिए। आज सगे संबंधियों के के घर आने संभावना है। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को शानदार सफलता मिल सकती है। आज उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। ज्यादातर काम पूरे होंगे। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। जोखिम न लें।

मिथुन – आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे और जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  विशेषज्ञ चिकित्सक से  राय जरूर लें।  

कर्क – आपके मित्र सार्वजनिक कामों में आपकी सहायता करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। रकम  के लेन-देन में सावधानी रखें। सगे संबंधियों से कुछ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक हालत ठीक रहेगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी की खबर मिल सकती है। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

सिंह – धन  लाभ होने की संभावना है। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। खानपान को लेकर सावधान रहें। यात्रा को टालें। आज का दिन शानदार रहेगा। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है।  

कन्या – बेवजह खर्च नियंत्रित होगा। आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। सेहत का ख्याल रखें। लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए सभी कार्यों के लिए अनुकूल दिन है। परिवार के सदस्य आपसे सलाह ले सकते हैं।  आज यात्रा पर जा सकते हैं। खुश रहेंगे।

तुला – कारोबारियों को  संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। आसपास के लोगों की मदद कर सकते हैं। किसी जरूरी कार्य में परिवार के लोगों की सलाह से काम करें। आलस्य न करें। लेनदेन में लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक – सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। इस राशि के जातक जोखिम लेने से बचें। कारोबार में नए निवेश के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।  पूर्व में किए गए कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नया काम मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।

धनु – खुशखबरी मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कई लोगों से मुलाकात होगी। आज सोच विचार कर खर्च  करें। गैरजरूरी कार्यों में खर्च करने से दिक्कत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद दूर होगा।  

मकर – कारोबारियों को नए कार्य में कामयाबी मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करें।  आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा।

कुंभ – आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। विवाहित जीवन में मधुरता और प्यार बना रहेगा। मित्र और परिजनों की आपको किसी काम में मदद मिलेगी। बाहर जाते समय सावधान रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। खर्च में कमी आएगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। विवादों से दूर रहें। 

मीन – आपके जरूरी कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज जोखिम न लें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।  आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। जमीन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

Related Articles

Back to top button