राशिफल - अध्यात्म

29 December 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 29 December 2020 : आज दिन मंगलवार 29 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए रामभक्त हनुमान जी की कृपा किन-किन राशियों के जातकों पर होगी। (आज का राशिफल 29 दिसंबर 2020 Today’s Horoscope in Hindi)

मेष- दिन उत्तम फलीभूत रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी निवेश न करें। युवाओं की कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी। तनाव न लें। किसी से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ- आपको आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। समाज में आपकी सराहना होगी। कारोबार ठीक चलेगा। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा हो सकती है। भागदौड़ के चलते तनाव में रहेंगे।

मिथुन- दिन अच्छा रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर बाहर जा सकते हैं आज आप तनाव से दूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कौशल बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी मित्र से बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। आपका जीवन साथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। आज छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह- आज आप जिम्मेदारी पूरी होने से अच्छा महसूस करेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि मिलेगी। कैरियर से जुड़े फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज आप अपने परिवार के साथ दिन बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

कन्या- आज आपके किसी के साथ विवाद हो सकता है। बोलचाल पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। लेनदेन करते समय अनजानों पर विश्वास न करें। काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी

तुला- आज आपको धन लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास उच्च शिखर पर रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। जीवनसाथी से आपको शुभ सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मधुर होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आपको कामयाबी मिलेगी। कार्य में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने की जरूरत नहीं है।किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु- महत्वपूर्ण फैसले न लें। आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम में रूकावट आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मकर- आपका दिन शानदार रहेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। खर्च कम होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर खर्च ज्यादा होगा। ।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

मीन- आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। काराेबार को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी निवेश न करें। परिवार की दिक्कत दूर होगी। तनाव न लें। किसी से मुलाकात होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button