inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

Big Breaking – देर रात फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 13 आईएएस के हुवे ट्रांसफर आदेश जारी

योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इसमें अंबेडकरनगर व बलिया के जिलाधिकारी भी शामिल है। योगी सरकार के आदेश पर यूपी (UP) में सात जिलों में नए डीएम तैनात किए गए है और छह जिलों के डीएम को हटा दिया गया। हापुड़ जिले की जिलाधिकारी अदिति सिंह को बलिया की जिम्मेदारी मिली है। छह जिलों से हटाए गए डीएम को नए जिले में तैनात करने की बात चल रही है।

हापुड़ की कलेक्टर व 2009 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। नई दिल्ली की अपर स्थानिक आयुक्त व 2012 बैच की आईएएस अधिकारी डा. विभा चहल को एटा का डीएम बनाया गया है।

विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को हापुड़ का जिलाधिकारी, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को संभल का जिलाधिकारी, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश प्राधिकारी सैमुअल पाल एन. को डीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है। ये सभी अधिकारी 2013 बैच के आईएएस हैं।

वहीं जालौन से डा. मन्नान अख्तर, भदोही से राजेंद्र प्रसाद, संभल से अविनाश कृष्ण सिंह, अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्रा-द्वितीय, बलिया से हरी प्रताप शाही व एटा से सुखलाल भारती को हटाया गया है। इनके हटाए जाने के बाद से अब इनकी नई तैनाती की कार्यवाही देर रात तक जारी थी। 2018 बैच के आईपीएस सैयद अली अब्बास सहारनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के पद पर तैनात थे और गुरुवार को जारी हुए आदेश के बाद लखनऊ कमिश्नरेट में बतौर एसीपी तैनाती दी गई है।

Related Articles

Back to top button