inh24मध्यप्रदेश

बिग ब्रेकिंग – अब स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी सरकारी नौकरी, इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल – मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है । राज्य में सरकारी नौकरियां अब सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, अपने भांजे-भांजियों के हित को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में शासकीय नौकरियां अब सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों को ही दी जाएंगी. इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान किया जा रहा है. प्रदेश के संसाधनों पर प्रदेश के बच्चों का अधिकार है! Also Read – उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया- जानें पूरा मामला

मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में नौकरियों के आवंटन के संबंध में कानूनी बदलाव किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मप्र में सरकारी नौकरी केवल राज्य के युवाओं को दी जाएगी. चौहान ने कहा कि हम इसके लिए जरूरी कानूनी प्रावधान कर रहे हैं.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे यह हमारा लक्ष्य ना कभी था और ना ही है. जो यहां का मूल निवासी है वही शासकीय नौकरियों में आकर प्रदेश का भविष्य संवारे यही मेरा सपना है. मेरे बच्चों, खूब पढ़ो और फिर सरकार में शामिल होकर प्रदेश का भविष्य गढ़ो.

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में एमपी के सीएम ने कहा था कि राज्य में भाजपा सरकार ऐसी व्यवस्था बनाएगी जो स्थानीय निवासियों को उनकी 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाओं के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करेगी.

Related Articles

Back to top button