छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले मे कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण मे नगर निगम के कर्मचारियों को लगा टीका

आशीष शर्मा राजनांदगांव – राजनांदगांव जिले मे कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण मे नगर निगम के कर्मचारीयो का टीका लगाया गया । टीकाकरण के लिए नगर निगम को सेंटर बनाया गया है इस मौके पर निगम आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक ने वैक्सीन का पहला डोज लगाया है ।

कोरोना टीका करण की दूसरे चरण की शुरुआत नगर निगम केअधिकारी कर्मचारीयो सहित मैदानी अमले को वैक्सीन लगाया गया । इसके लिए नगर निगम के हाल को कोरोना वैक्शिनेशन सेंटर बनाया गया है ।इस मौके पर नगर निगम आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक और कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने वैक्सीन का पहला डोज लगाया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने के लिए जिले में कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ ही दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। दूसरे चरण में जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, उनका पंजीयन किया गया है।

हालांकि अब कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार राहत की भी खबर आ रही है। लगभग 11 महीने तक लोगों के हलाकान-परेशान रहने के बाद वर्तमान कोरोना टीकाकरण के दौर में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब काफी हद तक नियंत्रण में है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि कोरोना संचार के रोकथाम के नगर निगम प्रशासन लगातार कार्य कर रही है उन्होने बताया कि अब कोरोना वैक्सीन आ जाने से टीका करण का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य मे नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है।

कोरोना टीका लगाने के बाद कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने बाताया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित  है ।उन्होने बताया कि टीका लगने के बाद वे स्वस्थ महसूस कर रहे है ।और किसी प्रकार का साईड इफेक्ट नही हुआ है। राजनांदगांव जिले मे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। नगर निगम मे आयोजित टीकाकरण के लिए स्वच्छता दीदीयो को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button