छत्तीसगढ़
कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान, बलौदाबाजार में शामिल हुवे हेल्थ केयर स्टाफ

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – जिले में कोविड-19 के दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के तहत आज पुलिस विभाग एवं फ्रंटलाइन के कर्मचारी शामिल हुए इसके साथ ही छुटे हुए हेल्थ केयर स्टाफ भी शामिल हुए जिन्हें विभागीय फोटो पहचान पत्र साथ में लेकर बुलवाया गया था।
इसी क्रम में आज पुलिस विभाग के बलोदा बाजार जिला के गिधुपुरी थाना के समस्त स्टाफ को जिला अस्पताल बलोदा बाजार में कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा सभी को क्विड से बचाव के लिए निर्धारित व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग सेनीटाइजर तथा 6 फीट की दूरी संबंधी निर्देश का पालन करना जरूरी होगा। गिधपुरी थाना प्रभारी एसआई सरजू प्रसाद धृतलहरे ने भी टिका लगवाया।




