रायपुर के डुमरतराई इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां स्कूटी सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, डुमरतराई इलाके में नशे में धुत दो युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसमें एक ही हालत गंभीर बताई जाती है। घायल युवक को माना टाइगर 1 से अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।




