छत्तीसगढ़

डा.योगीराज माखन कश्यप के जिला अध्यक्ष बनने से गरियाबंद भाजयुमो और मजबूत होगा – गुरुनारायण तिवारी

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने ग्रामीण अंचल के चनाभाठा (उरमाल) निवासी डा.योगीराज माखन कश्यप के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि एक ग्रामीण वर्ग के पिछड़े तबके से आने वाले एक बूथ अध्यक्ष को जिले की कमान सौंपना केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

गुरुनारायण तिवारी ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संगठन ने डा.योगीराज माखन कश्यप जी के ऊपर विश्वास जताकर यह साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी में ही सिर्फ कार्य कुशलता को देखा जाता है और हर वर्ग को प्राथमिकता देते हुए उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जाता है।भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि योगीराज माखन कश्यप का व्यवहार बहुत ही सरल और सौम्य व्यक्तित्व का है वह सबको साथ लेकर चलने की सोच पर विश्वास रखते हैं
डा.योगीराज माखन कश्यप भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। तिवारी ने आगे कहा कि मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि मेरे छोटे भाई डा.योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संगठन और मजबूत और सशक्त होगा।

भाजपा मंडल गोहरापदर परिवार का सहयोग सदैव रहेगा – तानसिंह
भाजपा मंडल द्वारा गोहरापदर महामंत्री तानसिंह मांझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर परिवार का सहयोग हमेशा डा.योगीराज माखन कश्यप जी के साथ रहेगा और भारतीय जनता पार्टी मंडल परिवार योगीराज जी के नेतृत्व में और मजबूत होगा।

साथ ही गुरुनारायण तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा.विष्णुदेव साय जी प्रदेश संगठन महामंत्री मा.पवन साय जी,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मा.अमित साहु जी,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मा.राजेश साहु जी एवं संपूर्ण भाजपा संगठन का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button