उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बेटी को प्रेमी संग खेत में आपत्तिजनक हालत में देख पिता को न रहा काबू, दोनों को मारकर लटका दिया खेत मे ही

अपनी नाबालिग बेटी को उसके प्रेमी के साथ खेत पर देखकर गुस्साए पिता ने मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला बरेली का है जहां बेटी को खेत मे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अगली सुबह तक चार नामजद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से पहले अपनी बेटी की हत्या की फिर उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में दो दिन पहले पेड़ से लटके हुए प्रेमी युगल के शव मिले थे. मौके पर पहुंची पुलिस को पहली नजर में ही पता चल गया था कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि डबल मर्डर है. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के प्रेस कांफ्रेंस के बाद लड़की के पिता तेजराम, भाई टिंकू, चाचा रामस्वरूप व ओम प्रकाश और तोताराम को जेल भेजा दिया। बता दें कि मृतका के पिता तेजराम ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दोनों की हत्या करने की बात कबूली। अपने कबूलनामे में ताया कि पहले दोनों का गला दबाया फिर उन्हें मरणासन्न हालत में पेड़ पर रस्सी की मदद से लटका दिया था। कुछ देर तड़पने के बाद दोनों की मौत हो गई। बताया कि मौके पर तो उसने बेटी और उसके प्रेमी को मार दिया।

पुलिस ने मृतका के पिता के साथ ही उसके भाई, दो चाचा व एक अन्य परिजन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मृतका के घर में सिर्फ उसकी मां और दो बड़ी बहनें ही बचीं। बातचीत के दौरान मृतका की मां ने मीडिया को बताया कि दिव्यानंद के परिवार और उनके परिवार के बीच कोई झगड़ा या रंजिश नहीं हैं और ना ही कभी थी। दोनों परिवार हंसी खुशी एक ही गली में रहते थे। वहीं कुछ लोगों ने दबी आवाज में बताया कि मृतका के चाचा के उकसाने के बाद पिता व अन्य लोगों ने यह जानलेवा कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button