3 February 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जाने आज का राशिफल
आज का राशिफल 3 फरवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 3 February 2021: कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, किनके बनेंगे बिगड़े काम, जाने आज का राशिफल बुधवार 3 फरवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 3 फरवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi)
मेष – आज के दिन आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। किसी मित्र से काफी समय के बाद मुलाकात हो सकती है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। अप्रत्याशित खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ – क्रोध से बचें। आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। बिना वजह खर्च न करें। नई योजना या फैसला लेते समय पहले परिजनों की राय जरूर लें।
मिथुन – आपको पुराने से निवेश से फायदा होगा। किसी से बुद्धिजीवी मुलाकात होने की संभावना है। खर्च ज्यादा हो सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आलस्य न करें। दिन अच्छा गुजरेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
कर्क – छात्रों की समस्या का समाधान मिलेगा। ऑफिस में बॉस के साथ कुछ अनबन हो सकती है। । इस समय में आपको किसी से नई जानकारी मिलेगी। युवाओं का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे ।
सिंह – आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती हैं । आज सावधान रहना होगा। आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आज के दिन आपको सेहत के प्रति विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। दंपत्ति खुश रहेंगे।
कन्या – आज के दिन सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं । आपको यात्रा को टालने का प्रयास करना होगा। आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको निवेश के मौके मिल सकते हैं। युवाओं का दिन जबरदस्त रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
तुला – बुजुर्गों की सलाह को मानें। स्वास्थ्य में उथार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें। अनजान शख्स से सावधान रहें। नई जानकारी मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ होगा।
वृश्चिक – परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
धनु – आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में न आएं। युवा कैरियर से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। बाेलचाल को लेकर सावधान रखनी होगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी।
मकर – रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है।आज आपको किसी कार्य में घाटा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से आप कुछ दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा।अपने खर्चों को कम करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कुंभ – आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है । आज के दिन आपके भीतर उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। बिना वजह खर्च न करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
मीन – प्रबल धन लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। यात्रा कर सकते हैं।




