छत्तीसगढ़

रायपुर के दोहरे हत्याकांड पर पुलिस करेगी जल्द बड़ा खुलासा, मां बेटी की निर्ममता से हुई थी हत्या

रायपुर के खम्हारडीह में मां बेटी की हत्या मामले में पुलिस बहुत जल्द बड़ा खुलासा करेगी. पुलिस मृतका के दो रिश्तेदार को हिरासत में लिया है. दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुरे मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Read Also – बलौदाबाजार – शहर की चकाचौंध से आकर्षित युवती भागी थी पुणे, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला और सौंपा परिजनों को

बताया जा रहा है कि हत्यारों ने नेहा घृतलहरे और उसकी 9 वर्षीय बेटी पीहू घृतलहरे की गला घोटने से पहले जमीन पर पटक कर और डुबोकर मारने की भी कोशिश की थी. अंत में जूते के लेस से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने मृतका के पति तरूण घृतलहरे के बहन दामाद डॉ अजय राय और एक अन्य युवक दीपक को हिरासत में लिया है. दोनों युवक हत्या वाले जगह में छुपे हुए मिले थे।

Read Also – छत्तीसगढ़ – बहलाकर भगा ले गए पुणे और वहां बनाते रहे शारीरिक सम्बन्ध नाबालिगों से, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक अजय राय ने मौके पर ग्लब्स पहना हुआ था. मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने की वजह सामने आ रही है. मृतका के मायके पक्ष पति तरुण पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका नेहा घृतलहरे के भाई बेदराम मनहरे ने आरोप लगाया कि मेरे दामाद और उसके परिवार द्वारा साजिश करके मेरी बहन और भांजी को मरवाया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – दर्दनाक हादसे में 9 की मौत 25 से ज्यादा घायल, अनियंत्रित पिकअप जोरदार टकराई पेड़ से

उन्होंने कहा कि मैं रायपुर में ही था, तब मुझे मेरे चाचा ने घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद मैं मौके पर आकर देखा तब तक पुलिस की टीम और हमारे घर के कुछ लोग पहुंच चुके थे. पति तरुण कई बार घर में शराब पीकर मारपीट कर शक किया करता था। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि जायदाद या सम्पति को लेकर मारा गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले का जल्द ही पटाक्षेप करने वाली है।

Related Articles

Back to top button