inh24छत्तीसगढ़

15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, जशपुर का मामला

जशपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना इलाके में करीब 15 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग सरगुजा जिले की निवासी है। बता दें की 28 जनवरी को उसकी बहन की सगाई बगीचा में हो रही थी, जहां शामिल होने आई थी। वहीं उसके परिचित रविकांत एक्का से मुलाकात हुई।

READ ALSO – पीड़ित से मांग रहा था थानेदार रिश्वत..हो गया निलंबित, जशपुर का मामला

उसे अपने साथ कार में बैठाकर घुमाने ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने तीन दोस्तों को भी मौके-ए-वारदात पर बुला लिया, जहां फिर चारों लड़कों ने कार में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दूसरे ही दिन 29 जनवरी को मुख्य आरोपी रविकांत एक्का, संदीप एक्का, आनंद एक्का और अजित केसपुट्टा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार आरोपी आनंद एक्का की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button