हाईवे पर भीषण हादसा, 10 की मौत, हाईवे में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार सुबह सड़क पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में लगभग 2 दर्जन लोगों के घायल होने की खबर भी है। तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ। अभी तक की हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यह ओवरटेक करने का मामला था। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।
READ ALSO – घर में मिला शव, जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गाजियाबाद का मामला
हादसे पर एसएसपी ने कहा है कि, “फोरेंसिक टीम यहां है। रेस्क्यू का काम लगभग पूरा हो गया। 3 वाहन आपस में टकराने से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यह ओवरटेक करने का मामला था।

पुलिस ने मिडिया को बताया , एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस मुरादाबाद-आगरा हाईवे के पास पहुंची तभी सामने से आई ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया।
READ ALSO – Breaking – फिर सामने आई हत्या की तीसरी वारदात, युवक की गोली मारकर कि हत्या
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।




