छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी, बदमाशों ने डेयरी कर्मचारी को चाकू मार किया घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कचना इलाके में मामूली विवाद में नशे में धुत 2 युवकों ने धारधार हथियार से डेयरी कर्मचारी पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खड़ा था। तभी 2 युवकों ने उसकी गाड़ी को ठोकर मार दी फिर मामूली बहस के बाद डेयरी कर्मचारी अपनी डेयरी चला गया। जिसके बाद दोनों आरोपी पीछा करते हुए डेयरी पहुंच गए, और वहां उन्होंने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। रहवासियों का आरोप है कि कचना और खम्हारडीह में कई जगह अवैध शराब की बिक्री और रेलवे पटरी के पास सट्टा भी खिलाया जाता है। जिसके कारण इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button