inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने इस गांव में 3 महीने के लिए धारा 144 लागू करने का जारी किया आदेश

धमतरी कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने धमतरी तहसील के ग्राम तिर्रा में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के लागू किया गया है। बता दें कि ग्राम तिर्रा में कोई भी व्यक्ति, सार्वजनिक स्थल में किसी प्रकार का शस्त्र, लाठी, बल्लम, तलवार, चौन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। इसके अतिरिक्त पांच व्यक्ति से अधिक संख्या में एक जगह पर एकत्रित नहीं होंगे। यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के तहत एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है।

READ ALSO – धमतरी – किसान आंदोलन तेज करने लिया गया संकल्प, धमतरी में मनाया किसान गणतंत्र दिवस

बता दें कि यह आदेश ग्राम तिर्रा में तीन महीने तक लागू रहेगी। धमतरी के अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने एक प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत किया है। जिसके तहत ग्राम तिर्रा में बड़पारा के निकट भूमि संबंधी विवाद के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बनने, वर्तमान में लोक प्रशांति के भंग होने तथा मानव जीवन एवं सम्पत्ति को खतरा होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसको मद्देनजर रखते हुए जिला दण्डाधिकारी ने ग्राम तिर्रा में सामान्य जनजीवन एवं लोक सम्पत्ति के लिए, लोक सम्पत्ति की सुरक्षा में उत्पन्न हुए खतरे का निवारण करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button