
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर सहित सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल हुए किसान जहां लाल किले में घुस गए हैं, वहीं आईटीओ पर पुलिस मुख्यालय के सामने पुलिस और किसानों में झड़प जारी है। इस दौरान एक किसान की मौत होने की सुचना है।
Read Also- नाराज पत्नी ने मां पिता संग मिल पति के नाजुक अंगो पर फेवीक्विक डाल की बेरहमी से ऐसे हत्या, तीन गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक किसान नवनीत सिंह उत्तराखंड का रहने वाला था। किसानों ने पुलिस पर नवनीत को गोली मारने का आरोप लगाया है पर इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि ये भी खबर वायरल हुई है कि किसी ट्रेक्टर चालक की मौत ट्रेक्टर के पलट जाने से हुई है। किसानों को काबू करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।
Read Also – एक नही दो नही बल्कि परिवार के 4 बहनों से करता रहा बलात्कार, जब मामला खुला तो करवाया अपराध दर्ज
इससे पहले दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सभी दावे धरे के धरे रह गए हैं. किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह बैरिकेड्स तोड़े जाने की खबरें हैं. कई स्थानों पर किसान अपने तय रूट से हटकर दिल्ली बॉर्डर में घुस आए हैं. पुलिस को कई स्थानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा है और आंसू गैस छोड़ने पड़े हैं। वहीं नांगलोई में स्थिति कंट्रोल से बाहर नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है।




