inh24छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने किया ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस पर दी बधाई

सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई ।मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करती हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ। हम देश को विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए राष्‍ट्र की एकता और अखण्‍डता कायम रखने का संकल्‍प लें।

72 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया, छत्तीसगढ़ द्वारा राजभवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सुश्री उइके ने राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें टॉफी-मिठाई वितरित की।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और सलामी ली।

Related Articles

Back to top button