छत्तीसगढ़

प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम: केबिनेट मंत्री अकबर |


प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा के ऊर्जा पार्क में जिले जिले की नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। ये सोलर हाई मास्ट लाईट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहे पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read also..प्रदेश के सभी जिलों में निकली भारत जोड़ो यात्रा

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है और वे सफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होंगे। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी। अक्षय ऊर्जा के विस्तार की क्षेत्र में यह अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित होकर इसका उपयोग रात में प्रकाश के लिए होगा।

Read also..CG News: ग्रामीण अंचल की 30 से अधिक महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ…

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक के विशेष प्रयास से जन आकांक्षाओं के अनुरूप कवर्धा जिले में कवर्धा नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका आज भूमिपूजन किया गया है। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी विगत दिनों प्रदान किया गया है। जिले के अनेक गांव के चौक चौराहे रोशन हो रहे हैं। किसान हित में भी सौर सुजला योजना के जरिये सोलर पंप के जरिए सिंचाई का लाभ भी जिले के किसानों को अधिक से अधिक दिया जा रहा है।

Read also..राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा

जिले में प्रकाश के लिए क्रेडा के चेयरमैन श्री मिथलेश स्वर्णकार ने 215 हाई मास्ट लाइट स्वीकृत की है। जिसके तहत कवर्धा विधानसभा के अंतर्गत नगरपालिका कवर्धा क्षेत्र के अनेक चौक चौराहों के लिए 16 नग सोलर लाइट ,नगर पंचायत बोड़ला में 5 नग, सहसपुर लोहारा के लिए 5 नग, पिपरिया अंतर्गत 7 नग, बोड़ला जनपद पंचायत के अनेक गाव के लिए 44 नग, कवर्धा जनपद क्षेत्र के 69 गावों में 69 नग और सहसपुर लोहारा जनपद के लिए 29 नग की स्वकृति दी गई है।

इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20 नग, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 नग और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 नग इस तरह कुल 215 नग की स्वीकृति मिली है। इस दौरान की क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा वैभव दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा अनारा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार, अध्यक्ष नगर पंचायत, बोड़ला सावित्री साहू, होरीराम साहू, अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी समिति कवर्धा नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति चोवाराम साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत, लीलाधनुक वर्मा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, स.लोहारा मंजूशरद बंगाली, अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला सनत जायसवाल, पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।



Related Articles

Back to top button