राजनांदगांव – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले टीकाकरण स्वैक्षिक है कोई जोर जबरदस्ती नही, गौशाला का किया निरीक्षण

आशीष शर्मा राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह देव आज राजनांदगांव जिले के ग्राम पचपेड़ी में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, उन्होंने यहां गौशाला का उद्घाटन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राजनांदगांव जिले के बघेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी पहुंचे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने यहां एक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए गौशाला का उद्घाटन किया और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कोरोना टीका करण के शतप्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का रुचि नहीं दिखने के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना टीकाकरण को लेकर कहा कि यह टीकाकरण स्वैच्छिक है, इसमें जोर-जबर्दस्ती जैसी कोई बात नहीं है। एक बार नसबंदी का लक्ष्य चलाया गया था जिसमें हमने देखा कि उसका क्या हश्र हुआ। यह टीकाकरण अति आवश्यक है, हम यह मास्क पहनकर कब तक जाएंगे इसलिए वैक्सीन लगाना जरूरी है। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए टीएस सिंहदेव ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं भी की। घोषणाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि मैं घोषणा नहीं करता नहीं लेकिन अब कर दिया हूं तो पूरा भी करूंगा।
स्वास्थ्य मंत्री एटीएस सिंहदेव ग्राम पचपेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पशुधन को बढ़ावा देने की बात कही, वहीं उन्होंने यहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर गाय को गुड़ भी खिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन व कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।




