inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – 17 वर्षीय छात्रा से स्कूल में शिक्षक ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर की धुनाई

आशीष शर्मा राजनांदगांव – शिक्षा के मंदिर में शिक्षक अच्छे और बुरे की समझ विद्यार्थियों को देता है लेकिन जब शिक्षक ही बुराई पर उतर आए तो फिर बेहतरी की सीख आखिर किससे मिले। राजनंदगांव जिले के ग्राम चांवरढाल में भी एक शिक्षक ने अपनी हवस की आग बुझाने अपने ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।

 राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांवरढाल के शासकीय माध्यमिक शाला में अध्ययनरत 17 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक दुर्गेश यादव ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी शिक्षक ने छात्रा से कहा था कि मैं उसकी पढ़ाई के लिए राजनांदगांव से जीव विज्ञान का गाइड लेकर आऊंगा। आरोपी शिक्षक ने 17 वर्षीय नाबालिक छात्रा को शनिवार की दोपहर शासकीय माध्यमिक शाला में गाइड देने के बहाने बुलाया।

छात्रा जब स्कूल पहुंची तब वहां आरोपी शिक्षक अकेला मौजूद था, इस दौरान वह छात्रा को जबरदस्ती स्कूल के कमरे के भीतर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी  अपने परिजनों को दी, बात गांव के लोगों तक पहुंची और ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई भी कर दी। वहीं उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 शिक्षा के मंदिर में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। आरोपी शिक्षक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के लिए छात्रा को सुनियोजित तरीके से स्कूल में बुलाया था ऐसे में इस शातिर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। बहरहाल पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376 व आईपीसी 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Back to top button