देश विदेश

छात्रा को चोरी से बनाया अंतरंग वीडियो फिर ब्लैकमेल कर महीनों तक करता रहा सेक्स, जब सब्र का बांध टूटा तो किशोरी ने…

जगदीश पुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक छात्र ने अपनी पड़ोस में रहने वाली दसवीं की छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और इसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का जीना मुहाल कर दिया। वीडियो के नाम पर उसने कई महीने तक सेक्स करता रहा। एक दिन तंग छात्रा के परिजनों ने मंगलवार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पूरा मामला जगदीशपुरा के सुभाष नगर क्षेत्र का है। पंद्रह वर्षीय नाबालिग हाईस्कूल की छात्रा है और पड़ोस में रहने वाला मनोज कुमार नामक युवक काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। छत लगी होने के कारण पिछले दिनों मनोज ने उसके निजी क्षणों की मोबाइल से क्लिपिंग बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने लगा। उसका स्कूल जाना व घर से निकलना मुहाल कर दिया। दहशत के चलते छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने कारण जानने का प्रयास किया तो वह बात को घुमा गई।

बताया जा रहा है कि इसके बावजूद मनोज ने इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। आखिर छात्रा के घर पर आकर उसके साथ मनमानी करने लगा। पीड़िता के पिता के अनुसार मनोज ने किशोरी को को धमकी दे रखी थी कि इसकी जानकारी घर में किसी को दी तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा और वीडियो वायरल कर देगा। इसके चलते किशोरी लगातार शारीरिक शोषण का शिकार होती रही।

नाबालिग को लगातार दहशत में देखकर परिजनों को मामला कुछ गड़बड़ लगा तो उन्होंने उसे भरोषा दिलाकर पूछताछ की तो उसने मनोज द्वारा ब्लैकमेल करने की जानकारी जब परिजनों को दी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई । जिसके बाद परिवार के लोग मंगलवार सुबह उसे लेकर जगदीशपुरा थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया पीड़ित छात्रा की तहरीर पर उसका मेडिकल करा मनोज के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button