inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मोबाईल के साथ 01 चोर गिरफ्तार, राजिम का मामला

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – थाना राजिम में संपत्ति संबंधी व चोरी जैसे अपराधो के रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आजकल ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि उच्चाधिकारियों द्वारा चोरी व संपत्ति संबंधी अपराध के त्वरित कार्यवाही करने हेतु लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

पूरा मामला थाना राजिम का है जहां अपराध क्र 07/2021 धारा 379 भादवि के प्रकरण में दिनांक 02-01-2021 को प्रार्थी जितेश उर्फ़ दुर्गा सोनकर पिता दयाराम उम्र 16 साल थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 18-10-2020 को तौफिेक मोबाईल दुकान राजिम से मोबाईल खरीदा था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। दर्ज रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण में विवेचना के दौरान साइबर सेल गरियाबंद व थाना प्रभार‍ी राजिम के माध्यम से मोंबाईल को ट्रेस करके लोकेशन के आधार पर आरोपी मोन्टु साहनी पिता संतोष उम्र 23 साल साकिन घसियापारा राजिम के कब्जे से ओप्पो ए 12 ब्लू कलर का मोबाइल बरामद कर समक्ष गवाहन के पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button