inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भुपेश कल रायपुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कृषि महाविद्यालय रायपुर में बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का करेंगे शुभारंभ, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में होंगे शामिल, स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का करेंगे लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल 23 जनवरी को रायपुर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषि महाविद्यालय रायपुर के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद इस सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम में और 1.30 बजे सांईस कॉलेज के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 6.40 बजे रायपुर के ओ.सी.एम. चौक के सौन्दर्यीकरण के बाद नए स्वरूप में निर्मित स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Back to top button