inh24छत्तीसगढ़

Big breaking – बड़ी खबर दसवी एवम बारहवी की परीक्षा की तारीखों का एलान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओ के तारीखों का ऐलान कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होगी। इस सम्बन्ध में शिक्षा मंडल में आदेश जारी कर दिया है। माशिमं से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 01 मई को समाप्त होगी। वहीं बारहवीं की 3 मई से 24 मई तक चलेगी। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मण्डल की वेबसाईट http://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही माशिमं ने यह साफ कर दिया है कि इस बार परीक्षा ऑफ़लाइन होगी।

Related Articles

Back to top button