छत्तीसगढ़

सांसद संतोष पांडेय रहे नदारद, नक्सली और खालिस्तानी कहने पर कहा था हूँ अडिग, जिले में हुई खुली बहस

राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे द्वारा किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कह जाने के विषय पर आम आदमी पार्टी ने खुली बहस का आयोजन किया था और इस आयोजन में सांसद को भी बुलाया था लेकिन सांसद इस बहस में शामिल नहीं हुवे।

बता दें कि बीते दिनों कई बार अपने बयान में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को अर्बन नक्सली व खालिस्तानी कहा था जिसका विपक्षी राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया है, वहीं जिलेभर में लगातार सांसद संतोष पांडे का पुतला भी दहन किया गया। आम आदमी पार्टी ने भी सांसद संतोष पांडे का पुतला दहन कर इस मामले में किसानों से माफी मांगने कहा था।

मामले में सांसद के द्वारा अपने बयान पर कोई भी माफीनामा नहीं आने पर आम आदमी पार्टी ने सांसद को खुली बहस के लिए आमंत्रित किया था ताकि वह यह बता सके कि किस बिनाह पर वे किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कह रहे हैं, आम आदमी पार्टी के द्वारा शहर के इमाम चौक में किसान नक्सली, खालिस्तानी या अन्नदाता विषय पर खुली बहस का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी भी बहस के लिए शामिल हुए थे वहीं इस बहस में सांसद संतोष पांडे को भी आम आदमी पार्टी ने शामिल होने आमंत्रित किया था लेकिन सांसद संतोष पांडे बहस में शामिल नहीं हुए।

पूरे आयोजन के दौरान उनकी कुर्सी खाली रही। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने कहा कि सांसद संतोष पांडे किसानों को नक्सली, खाली स्थान कह रहे हैं जिससे सांसद ने किसानों और छत्तीसगढ़ को बदनाम किया है। सांसद किस आधार पर यह कह रहे हैं उसका प्रमाण दें। इसलिए खुली बहस का आयोजन किया गया था लेकिन वह इस बहस में नहीं पहुंचे।

आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित इस खुली बहस में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा सहित प्रदेश व जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा ने कहा कि अगर सांसद किसानों से माफी नहीं मांगे तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button