
कुश अग्रवाल पलारी – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने में सरकार की नीयत साफ नही है कभी बारदाने तो कभी रकबे तो कभी गिरदावरी के आड़ में खरीदी करने में हिचकिचा रही राज्य सरकार जब गांव का किसान बारदाने की व्यवस्था कर सकती है तो राज्य सरकार क्यो नही।
ऊक्त बाते पूर्व विधानसभा गौरीशंकर अग्रवाल ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन में कहा ज्ञात हो कि भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ किसान विरोधी नीतियों को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है जिसमे विधानसभा के नेतृत्व में हजारों किसान और कार्यकर्ता 13 जनवरी बुधवार को विधानसभा मुख्यालय कसडोल के धरना में शामिल हुए ।
इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं गांव गांव से किसान इस आदोंलन में शामिल हुए। गौरीशंकर ने कहा कि राज्य सरकार पिछले दो सालों में प्रदेश की जनता को ठगते हुए आ रही है न तो अब तक पिछले खरीदी का पूरा भुगतान कर पाए नही किसानों का पूरा धान खरीद रहे है वही रकबा काट कर किसानों के धान की कम खरीदी कर रहे अब तो सरकार बारदाना की कमी का रोना रो रही है जब किसान बारदाने ला सकते है तो सरकार क्यो नही?
उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नियत शुरू से ही ठीक नही है अब तक दो साल बोनस नही दिया गया है । ऐसे सरकार जिन्होंने छतीसगढ़ की किसान और जनता को झूठे वादे कर सत्ता में आ गई है उन्हें उनका वादा याद दिलाते हुए किसानों को न्याय दिलाने अब लगातार आन्दोलन किया जाएगा, अपने पूरे वादे में असफल है ,15 सालों से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी पर कभी भी बारदाने की कमी नही थी 73 घण्टो में पैसा मिलता था, पर अब क्यो किसानों का रकबा काट दिया।
उन्होंने आरोप लगाते हुवे कहा कि कोरोना का रोना रो रही है सरकार, क्या उनको पता नही की धान का फसल अक्टूबर तक हरहुना फसल आना चालू हो जाता है। अपने आप को किसान कहने वाले भूपेश जी को मालूम नही की छत्तीसगढ़ में कब धान का फसल आता है ।
इस धरना में पहुँचे जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगल्ले , योगेश चन्द्राकर, विपिन बिहारी वर्मा डॉ अजय राव सेवक राम वर्मा नन्दकुमार वर्मा कृष्ण कुमार पटेल महेंद्र साहू विजय यादव राजकुमार जायसवाल तेजराम वर्मा यशवर्धन वर्मा ओमप्रकाश चंद्रवंशी राजकुमार साहू गुलाम गौस पवन वर्मा शिव यदु भीखम कैवर्त डगेश्वर वर्मा विजय कोसले संतोष वर्मा संतोष वैष्णव सुलोचना यादव गिरधारी वर्मा एवं विधानसभा कसडोल के किसान कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।




