भाटापारा ब्रेकिंग – नगर पालिका की छत पर कर्मचारी ने की आत्महत्या, काफी समय से था परेशान
कुश अग्रवाल – नगर पालिका मे बुधवार को सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब दोपहर 1बजे के करीब पालिका कर्मचारी जो स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के रूप में कार्यरत था उसने नगरपालिका की छत पर लगी छड़ पर रस्सी बांधकर खुद को फांसी लगा ली। और अपने जीवन को समाप्त कर लिया । मृतक का नाम गणपत तंबोली था ।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी काफी समय से परेशान चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले में भाटापारा नगर पालिका सीएमओ आशीष तिवारी ने बताया कि पालिका में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को समय पर तनखा दी जाती है।, मृतक को दिसंबर माह का भी वेतन दिया जा चुका है और इसके साथ ही मृत्यु उपरांत दिए जाने वाली अनुग्रह राशि 50,000 रुपए उनके परिजनों को प्रदान कर दी गई है। ऐसी घटना क्यों घटी यह जांच का विषय हो सकता है पर मैं इतना कह सकता हूं कि मृतक का व्यक्तिगत मामला हो सकता है।
बता दें कि भाटापारा नगर पालिका के इतिहास में पालिका प्रांगण के अंदर में फांसी लगाने का अपने आप में पहला मामला होगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को पत्र लिखकर मामले की संपूर्ण जानकारी दे दी है पत्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने यह भी लिखा है कि गणपत तंबोली का मानसिक संतुलन बिगड़ कर कई माह से स्थिर नहीं था तथा वह नियमित रूप से मदिरापान करने का आदी था बुधवार को भी उसके द्वारा नशे की हालत में आत्महत्या की गई है उसके इस कृत्य के लिए वह स्वयं जवाब देह है।



