छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिर चाकूबाजी की हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की राजधानी में वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां अब आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ट्रक ड्राइवर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की है। आरोपियों ने साइड न देने की बात को लेकर ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया और चाकू मारकर भाग गए। सड़क पर अकेला ट्रक ड्राइवर अपना वाहन लेकर बड़ी मुश्किल से पुलिस के पास पहुंचा और मदद मांगी। टिकरापारा थाना की पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button