CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 30 को, 14 अक्टूबर तक दावा आपत्ति…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती के बाद परिणाम 31 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। बीते 10 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। शनिवार 14 अक्टूबर तक सूची पर दावा आपत्ति मांगी गई है। आवश्यकतानुसार संशोधन के बाद 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
read more- Navratri 2023: गरबा में सिर्फ परिवार और कपल को एंट्री, प्रशासन की गाइड लाइन जारी…
CG News: जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा और इसी दिन उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाएंगे। 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। शाम को जांच के पश्चात उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 19 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
CG News: शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची इसी दिन प्रकाशित की जाएगी। 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 31 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।



