छत्तीसगढ़

NSUI ने जूता पॉलिश कर के मनाया विश्व युवा दिवस,कहा- आज छात्र इतने त्रस्त,कुछ भी कर गुजरने को तैयार

राजधानी रायपुर में आज युवा दिवस के अवसर पर रायपुर जिला NSUI द्वारा राजीव गांधी चौक पर आम-जनता का जूता पॉलिश कर मोदी सरकार द्वारा किये गए हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा, आज तक एक बार भी पूरा नही करने के विरोध में अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में रायपुर की जनता का जूता पॉलिश कर विरोध दर्ज कराया गया।

Read Also – Breaking – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों कृषि कानून पर अंतरिम रोक

अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हर छात्र आज बेरोजगारी के कारण त्रस्त है और पैसों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है , साथ ही साथ हर छात्र के पालक उसे लाखो खर्च करके पढ़ाई कराते हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि पकोड़े बेचो , चाय बेचो , जूते पॉलिश करो ऐसे में जब यह सब ही करना था तो माता-पिता अपने बच्चो को पढ़ते ही क्यों हैं ?

Related Articles

Back to top button