देश विदेश

लव जिहाद – धर्मान्तरण करा की शादी फिर अश्लील वीडियो बनाकर धकेलना चाहता था देह व्यापार में, आरोपी गिरफ्तार

एक हिंदू युवति का शोषण किया गया है। पहले युवति का अश्लील वीडियो बनाकर उसे 3 साल तक ब्लैकमेल किया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद लड़की का धर्मांतरण करा कर उसकी शादी की गई। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दो आरोपरियों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक युवति को आरोपियों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया। उसके बाद उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपी अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी ने नाम पर लड़की को ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद बीते साल अक्टूबर महीने में लड़की का धर्मांतरण उससे शादी कर ली।

Read Also – छत्तीसगढ़ – महिला अधिकारी के बेटे ने दो छात्राओं का किया अपहरण फिर करने लगा अनाचार की कोशिश, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद लड़की के साथ दरिंदगी का खेल शुरू हुआ। उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। पीड़िता के विरोध करने पर उस पर जुल्म किए गए। किसी तरह से लड़की आरोपियों के चंगुल से भागी और अपने परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद अम विहार पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और रमा विहार के रहने वाले मुख्य आरोपी सोहेल अहमद और उसके पिता शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

Read Also – नशे में धुत्त युवकों ने होटल मालिक से मांगा चिकन, नही दिया तो होटल में लगा दी भीषण आग फिर…..

बता दें कि पीड़िता के भाई ने बताया कि साल 2017 में उसकी बहन महज साढ़े सोलाह साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी उसी दौरान आरोपी सोहेल की बहन भी उसके साथ पढ़ती थी। आरोपी की बहन ने अपना नाम प्रेरणा बताया हुआ था। दोनो ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी। एक दिन प्रेरणा पीड़िता को पार्टी के बहाने अपने घर लेकर गई। जहां उसने उसे अपने भाई से मिलवाया और उसका नाम साहिल बताया। इसके बाद पार्टी में ही उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसका वीडियो भी बना लिया।

Related Articles

Back to top button