Xiaomi का Mi 10i स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, ताबड़तोड़ फीचर्स हैं इसमें, जानें

Mi 10i स्मार्टफोन आज लॉन्च होने वाला है। Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन ने इससे पहले पुष्टि की थी यह फोन ‘ब्रांड न्यू सेंसर’ के साथ लॉच होगा। Amazon India पर इसको एक पेज लाइव कर दिया गया है। जानकारी दी गई है कि मी 10आई क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे सबसे पहले सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।
Read Also – BSNL दे रहा है एक साल के लिए फ्री में यह सेवा, जाने आपके फायदे का सौदा
Amazon India के पेज के माध्यम से Mi 10i के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। यह फोन 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और अब ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए इसकी उपलब्धता की भी पुष्टि हो गई है। पेज से पुष्टि होती है कि मी 10आई स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा।
Read Also – OnePlus Fitness Band Teaser, वनप्लस फिटनेस बैंड का टीजर हुवा जारी, ताबड़तोड़ हैं फीचर्स
यह क्वालकॉम प्रोसेसर एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें आठ क्वालकॉम Kryo 570 CPU कोर हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है और यह 8nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह इस साल सितंबर में लॉन्च हुए मोबाइल प्रोसेसर के स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का लेटेस्ट वर्ज़न है। यह प्रोसेसर सब-6 के लिए 5जी सपोर्ट और mmWave, SA और NSA व ग्लोबल 5जी बैंडिंग के साथ आता है।
Read Also –इस ब्रांड का खरीदिये TV और पाइये 23000 का स्मार्टफोन फ्री, शानदार आफर का उठाइये लाभ
यह प्रोसेसर Redmi Note 9 Pro 5G के चीनी मॉडल जैसा है, जिससे इस बात पर ज़ोर पड़ता है कि मी 10आई स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 9 प्रो 5जी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
Xiaomi India के चीफ मनु कुमार जैन ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि Mi 10i में I भारतीयों के लिए दिया गया है और यह फोन भारतीय ग्राहकों के लिए कस्टामाइज़ेशन के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें ब्रांड न्यू सेंसर भी दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि यह फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा।



