inh24देश विदेश

मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने जारी किया मौसम अलर्ट, 7 जनवरी तक ऐसा होगा मौसम

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मध्य पाकिस्तान एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर एक मध्यम और ऊपरी स्तर के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निम्न स्तरों पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तथा समीपवर्ती क्षेत्रों में अनुमानित चक्रवाती परिसंचरण के साथ एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ स्थित है।

पश्चिमी विक्षोभ तथा निम्न स्तर आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाओं के सहयोग से एक मजबूत अंतःसंबंध के साथ आज उत्तरी पंजाब से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक हवाओं के संगम का एक उत्तर-दक्षिण जोन भी देखा गया।

Read Also – दिशा पटानी ने वाईट बिकिनी पहन दिखाया ग्लैमरस अंदाज, फैंस हुवे घायल

इन सभी अनुकूल मौसम संबंधी विशेषताओं के 05 जनवरी, 2021 तक बने रहने और उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट स्थानों पर आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा के साथ 5 जनवरी की रात तक मध्यम से तेज आर्द्रता का दौर, 3 और 4 जनवरी के दौरान मैदानी क्षेत्रों (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान) में तथा 4 और 5 जनवरी 2021 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान एवं मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में अधिकतम गतिविधियों का कारण बने रहने की संभावना है।

Read Also – एली अवराम इंटरनेट पर शेयर की बेहद सेक्सी बेडरूम फोटो, फैंस हुवे घायल

आर्द्रता के दौर की समाप्ति के बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों के ऊपर फिर से उत्तरी-उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना है, जिससे 7 जनवरी, 2021 के बाद से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के छिटपुट स्थानों पर शीत लहर और तेज शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

IMD द्वारा जारी Weather Alert

04 जनवरी : जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा/हिमपात की संभावना। पंजाब और हरियाणा एवं चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर भारी वृष्टि की संभावना।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, केरल एवं माहे तथा लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली और ओलों के साथ आंधी की संभावना है।

सौराष्ट्र और कच्छ के छिटपुट क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति की संभावना।

पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के छिटपुट क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति की संभावना।

पश्चिमी राजस्थान और ओडिशा के छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे की संभावना।

Read Also – हे भगवान – रेलवे ट्रैक पर फंस गए बुजुर्ग की ऐन वक़्त पर बचाई जवान ने जान, बाल बाल बच गए बुजुर्ग

05 जनवरी: जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा/हिमपात की संभावना।

तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर भारी वृष्टि की संभावना।

तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली और ओलों के साथ आंधी की संभावना है।

सौराष्ट्र और कच्छ के छिटपुट क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति की संभावना।

पश्चिमी राजस्थान और ओडिशा के छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे की संभावना।

Read Also – सोशल मीडिया में भाभी को देवर भेजता था अश्लील मैसेज और गंदी गंदी फोटो, छात्रा को फर्जी एकाउंट से भी मैसेज

06 जनवरी: पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे की संभावना।

तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।

तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी।

सौराष्ट्र और कच्छ के छिटपुट स्थानों पर शीत लहर और तेज शीत लहर की स्थिति की संभावना; पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति।

Read Also –कोरोना काल में दूरदर्शन ने बनाया कीर्तिमान, 30 करोड़ से ज्यादा दर्शक जुड़े आकाशवाणी और दूरदर्शन से

07 जनवरी: पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे की संभावना।

तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल तथा माहे में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी।

सौराष्ट्र और कच्छ के छिटपुट स्थानों पर शीत लहर और तेज शीत लहर की स्थिति की संभावना; पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति।

Related Articles

Back to top button