
गिरीश गुप्ता गरियाबंद। मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक का नाम संदीप चंद्राकर है जो महासमुंद का रहने वाला बताया जा रहा है। संदीप की ठंडे से पीटकर हत्या की बात सामने आई है हालांकि हत्या किसने ओर क्यो की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।
Read also:- आशंका: कोरोना का तीसरा लहर मचा सकता हैं कहर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक
फिंगेश्वर पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर 11 से 12 बजे की बीच की है। युवक की लाश खून से लथपथ सड़क किनारे मछली दुकान के पास पड़ी हुई थी। फिलहाल शव का पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर पुलिस जांच में जुट गई है।
वही घटनास्थल की बात की जाए तो यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है। लोगो की भीड़ अक्सर यहां बनी रहती है। मगर घटना के बाद यहां सन्नाटा पसर गया है। यहाँ तक कि अधिकतर दुकानदार भी अपनी दुकाने बंद कर चले गए है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नही है।




