सिर्फ मिस्ड कॉल से बुक हो जायेगा अब गैस सिलेंडर इस तरह, ग्राहकों मिली बड़ी सुविधा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आज आयोजित एक कार्यक्रम में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा शुरू की, जो कि लोगों का जीवनयापन आसान बनाने के लिए सरकार के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन ऑयल के एलपीजी ग्राहक अब रिफिल बुकिंग के लिए सिंगल मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 का उपयोग कर सकते हैं- पूरे भारत के लिए और भुवनेश्वर शहर में नए कनेक्शन के लिए।
Read Also – हे भगवान – रेलवे ट्रैक पर फंस गए बुजुर्ग की ऐन वक़्त पर बचाई जवान ने जान, बाल बाल बच गए बुजुर्ग
इस मौक़े पर प्रधान ने इंडियन ऑयल द्वारा उत्पादित एक्सपी 100 के रूप में ब्रांडेड विश्व स्तरीय प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल (ऑक्टेन 100) का दूसरा चरण भी शुरू किया। इस दूसरे चरण में इंडियन ऑयल के ब्रांडेड एक्सपी100 को आज चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, कोच्चि, इंदौर और भुवनेश्वर सहित सात और शहरों में शुरू कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने एक्सपी100 को पहले चरण में एक महीने पहले 01 दिसंबर 2020 को 10 भारतीय शहरों के चुनिंदा आउटलेट्स में लॉन्च किया था।
Read Also – बड़ी कार्यवाही – नए साल की आड़ में होटल में रंगरेलिया मना रहे थे लडके लड़कियां, पुलिस ने 17 को लिया हिरासत में
प्रधान ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि, मिस्ड कॉल सुविधा लोगों को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल इंडिया मिशन की सफलता का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, सरकार सभी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और नागरिकों के जीवनयापन में सुगमता लाने के लिए प्रत्येक भारतीय के साथ समान व्यवहार करने की इच्छुक होने के चलते प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि, भुवनेश्वर से शुरू की जा रही इस सेवा का विस्तार जल्द ही पूरे देश में किया जाएगा।




