inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

विशेष लेख – देश मे एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, पालक अच्छे स्कूल के जद्दोजहद में चिंतित

अभी जुलाई मे नया सेशन चालू होने वाला है। पर एडमिशन की प्रक्रिया अभी से चालू हो गई है । माता पिता को अच्छे स्कूल में बच्चे को प्रवेश मिल जाये उसकी चिंता ज्यादा रहती हैं। हालात यह है कि दो अढाई साल के बच्चो का भी एक तरह से इंटरव्यू लिया जाता है। कई बार तो ऐसा महसूस होता है कि बच्चे को कहीं मेडिकल या एनडीए की तैयारी तो नहीं करायी जा रही हैं ? इसके कारण बच्चो को तैयारी के नाम से कलर पहचानना ए से लेकर जेड तक अल्फा बेट को याद कराना एक चुनौती पूर्ण काम रहता है । बात यहा तक हो तो कोई बात नहीं फिर आगे हिंदी मे एक से दस तक के अंक फिर वहीं वन से लेकर टेन तक के अंग्रेजी के अंक । पता नहीं क्या पूछ ले । बच्चे को फिर फल कौन से यह भी पहचानना है वही वन्य जीव लायन भालू टायगर आदि भी पहचान कर बताना है। वहीं बच्चे को पोयम भी अगर आती होगी तो बहुत अच्छी बात है । तैयारी पूरी तरह से होनी चाहिए जिससे इंटरव्यू अच्छे से हो सके । चलो बच्चे को सब आता है पर कोई जरुरी भी नहीं कि सब बता दे । पर कई बार तो बच्चे जो उनके आसपास होता है उसे भी आबजरव करते है । अभी दीपावली मे मैंने अपने मित्रों को जो बधाईयां दी मेरा पोता भी अपने नकली मोबाइल मे वहीं बोलता है। जब ऑन लाइन मे उससे रूबरू हुए तो उसने पहले तो उसने उनको नमस्कार कहा फिर आप कैसे हैं फिर बहुत-बहुत बधाई कहा। बच्चो का संसार है । किसी अंजान के सामने पहली मुलाकात में बडे लोग भी असहज हो जाते हैं फिर यह तो बच्चा है। फिर आजकल कोविड है तो आमने-सामने के इंटरव्यू पर रोक लगा दी गई है तो वीडियों कालिंग या आन लाइन इंटरव्यू लेने की प्राथमिकता हो गई है । इसलिए आनलाइन मे बच्चा बता दिया तो ठीक नहीं तो पालक टेंशन में आ जाते हैं। इसलिए इन स्कूलो ने पालको को वीडियो रिकॉर्डिंग कर बच्चे की परफॉर्मेंस की अनुमति का एक आॅपशन भी रखा हुआ है। इन बाधाओं को पार करने के बाद ही बच्चा उस स्कूल के देहली पर कदम रख पायेगा। पर एक बार ऐसा महसूस होता है कि बच्चे को यह सब मालूम है तो स्कूल में नर्सरी मे क्या पढाया जाएंगा ? मतलब स्कूल तो पूरी तैयारी घर मे ही करा लेती है। एक बार नाम हो जाए तो फिर उस स्कूल की तो बल्ले बल्ले है । उसकी हर शर्त पर पालक मानने को बाध्य रहता है। कहीं कहीं तो फार्म लेकर स्कूल में दाखिला की प्रक्रिया रहती हैं। वहां तो स्कूल के बाहर लोग रात से ही अपनी लाइन उस तरह से लगा लेते है । रात भर पालको की लंबी कतार लगी रहती है। फिर एक पैमाना और जहां कुछ नहीं पैसा बोलता है। जब पैसा देकर प्रायवहेट मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक बना दिया जाता है तो फिर नर्सरी मे तो यह और आसान है। बस आप फीस भरिये फिर किसी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं। यहां की फीस कई बार तो लगता है कि महाविद्यालय की फीस इतनी नहीं है। थोड़ी सुविधा रहती हैं पर नर्सरी के बच्चे को और कया पढाया जायेगा यह अनुत्तरित प्रश्न बना रहता है । कुल मिलाकर मिडिल क्लास इस ऊहापोह में रहता है कि उसका बच्चा सर्व श्रेष्ठ निकले उसे मै अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवा सकूं। शायद यह उसकी चिंता उसे यह सब पापड बेलने को मजबूर करती है। पर शिक्षा मे यह अंतर क्यो है इसका उत्तर किसी के पास नहीं है। शिक्षा हर वयक्ति का मौलिक अधिकार होना चाहिए इसे दुर्भाग्य से बाजार वाद मे ढकेल दिया गया है। वहीं शासकीय स्कूलो को मध्यान्ह भोजन की योजना के नाम से उन्हे पढाई से दूर कर दिया गया है। हालात अब ऐसे है निम्न वर्ग भी व्यवसायिक शिक्षा की तरफ रूख कर रहा है। मेरे एक परिचित ने अपने बच्चे को प्रायवहेट मेडिकल कॉलेज से स्नातक कर चिकित्सक बना दिया पर उसका बच्चा पोस्ट ग्रेजुएट करना चाहता है पर उनकी वह आर्थिक स्थिति नही है पर बच्चे को वहीं करना है । कुल मिलाकर नर्सरी से मुद्रा का जो खेल शुरू होता है वो कहां जाकर खत्म होगा कहना मुश्किल है। चलो इतना होने के बाद भी भी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं लेता क्योकि उसे नौकरी के लिए करना पडता है तो कभी चिकित्सक बनने के बाद नर्सिंग होम के लिए पैसे तो इंजीनियर बनने के बाद कंपनी डालने के पैसे । कुछ नहीं कभी मेधा या योग्यता का उपयोग इस तथाकथित सिस्टम मे कब होगा यह अनुत्तरित प्रश्न बना रहता है और मै आपके पास इसे छोड़ जाता हू । बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button