इस वक़्त की बड़ी खबर दंतेवाड़ा से निकल कर सामने आ रही है जहां किरन्दुल थानाक्षेत्र के पोरोककाड़ी के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच देरशाम से मुठभेड़ चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव भी जवानों ने बरामद किये हैं।
बता दें कि मारी गई महिला नक्सलियों में एक की शिनाख्त आयते मण्डावी 5 लाख के ईनामी के रूप में की गई है। वहीं दूसरी महिला नक्सली की शिनाख्त विज्जे मरकाम के रूप में कर ली गई है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने 1 पिस्टल और 1 भरमार बन्दूक भी मौके से बरामद की है।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि मुठभेड़ स्थल से बरामद महिला नक्सलियों के शव लेकर जवान जिला मुख्यालय निकल रहे हैं साथ ही जवानों की यह बड़ी सफलता है उन्होंने मीडिया को बताया कि और भी संख्या में नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए हैं या मारे गये हैं इसकी जानकारी जवानों के पहुंचने के बाद ही मिल पायेगा।




