inh24देश विदेश

ऑनलाइन परीक्षा न देने पर पिता ने दिया डांट तो बेटे ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

बरेली के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले 11वीं के छात्र ने खुद को गोली मार कर जिंदगी समाप्त कर ली। 17 साल के लड़के ये यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके रेलवे टेक्नीशियन पिता ने उसे ऑनलाइन परीक्षा न देने पर डांट दिया था। पुलिस ने कहा कि लड़के ने खुद को अपने घर के स्टोर रूम में बंद कर लिया और फिर खुद को गोली मार ली। अब ये पता किया जा रहा है लड़के को यह देसी पिस्तौल कहां से मिली थी।

सुभाष नगर के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा, “घटना के समय स्टोर रूम अंदर से बंद कर लिया गया था। यह आत्महत्या का मामला है। पिता ने कहा है कि परीक्षा में न बैठने के कारण उन्होंने लड़के को डांटा था।”

पुलिस ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पता लगा लेंगे कि लड़के को पिस्तौल कहां से मिली थी। मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कहा है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।”

Related Articles

Back to top button