inh24देश विदेश

यहां मिला नए किस्म का कोरोना वायरस, WHO ने दी चेतावनी

ट्विटर पर हमें फॉलो करें यहां क्लिक कर

लंदन में कोरोना वायरस का ‘नया वेरिएंट’ पाया गया है. माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के इस वेरिएंट की वजह से ब्रिटेन में तेजी से वायरस फैल सकता है. इसलिए बुधवार से राजधानी लंदन और साउथ ईस्ट इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में महामारी से बचाव के लिए सबसे कठिन प्रतिबंध लगाया जा सकता है. वहां के स्वास्थ्य मंत्री मेट हैंकॉक ने इस बात की पुष्टि की है।

Read Also – देश में कोरोना के नए 21,791 मामले के बाद संख्या 99 लाख के पार, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा इतना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी लंदन को टीयर थ्री में रखा जाएगा. यानी कि सबसे कठिन प्रतिबंध लगाए जाएंगे. क्योंकि यहां पर इंफेक्शन और हॉस्पिटलाइजेशन के रेट्स में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरियंट की पहचान की गई है. ऐसा लग रहा है कि लंदन और साउथ ईस्ट में इसी वजह से मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Read Also – पति पत्नी का रिश्ता हुवा तार तार, जुवें में हारा पति अपनी पत्नी को फिर हुवा सामूहिक गैंगरेप

हेल्थ मिनिस्टर मेट हैंकॉक ने कहा कि वायरस काफी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में हमारे पास बैठे रहने का कोई विकल्प नहीं है. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर सरकार, वैज्ञानिक और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन सभी को जानकारी दी गई है. वे अपने तरह से इसका मूल्यांकन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि नए वेरिएंट की उत्पत्ति कहां से हुई, लेकिन कारण महत्व नहीं रखता।

Read Also – बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल के कमरे में चलता था देहव्यापार, लड़कियों सहित 5 पकड़ाए

उन्होंने कहा कि हमें तेजी से निर्णायक फैसले लेने होंगे. क्योंकि जब तक बाजारों में वैक्सीन नहीं आ जाते इसपर कंट्रोल करने का हमारे पास एकमात्र यही रास्ता बच जाता है. हमें कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तेजी से फैसले लेने होंगे. क्योंकि वायरस काफी तेजी से फैलता है इसलिए हमें फैसला भी काफी तेजी से लेना होगा।

Related Articles

Back to top button