प्रतिक मिश्रा गरियाबंद – किसी इंसान के परिवार में जब किसी कोई मृत्यु हो जाती है तो यह परिवार के लिए किसी दुखों के पहाड़ से कम नहीं होता। घटना दुर्घटना में अगर शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए घूस मांगी जाए तो यह शर्मनाक है। ऐसा ही मामला गरियाबंद जिले में सामने आया है।
मृतक के परिजन को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अपने मोटरसाइकिल को गिरवी रखना पड़ गया। युवक ने अपने वाहन को चार हजार रुपए में गिरवी रखकर अपने भाई का पोस्टमार्टम करवाया। यह शर्मनाक पूरा मामला गरियाबंद जिले के चलनापदर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को चलनापदर गांव के पोड़पारा निवासी प्रमोद पोर्टी की लाश चलनाडोंगरी पहाड़ में सड़ी गली अवस्था में पेड़ से लटकी हुई मिली थी। युवक के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पहले ही देवभोग थाना में गुम इंसान की रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद सूचना पर लिस पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। लाश मिलने के बाद प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाना था तब अधिकारी ने पोस्टमार्टम देवभोग में नहीं होने की बात कही।
Read Also – पड़ोसी के घर टीवी देखने गए चार साल के मासूम को नाबालिक लड़की ने उतार मौत के घाट, जाने वजह
अधिकारी ने कहा कि मैनपुर विकासखंड होने के चलते पोस्टमार्टम भी मैनपुर में होने की बात कही। ऐसे में गरीब आदिवासी परिवार ने किसी तरह ऑटो किराया पर लिया और जंगलों से होकर गुजरते हुए 60 किलोमीटर की दूरी से आकर मैनपुर पहुंचा। यहां भी पोस्टमार्टम कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

पीड़ित के भाई महेश्वर और श्याम सुंदर ने मीडिया को बताया कि मैनपुर में पोस्टमार्टम करवाने के लिए कर्मचारियों ने उनसे 4 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद उसने किसी तरह अपने वाहन को गिरवी रखकर पैसे की व्यवस्था की और पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों को दिया तब जाकर प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
Read Also- इस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, हुआ बड़ा खुलासा
इस मामले में मैनपुर बीएमओ डॉक्टर कालेश्वर नेगी ने मीडिया से कहा कि विकासखण्ड को लेकर कोई मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि संबंधित थाने के प्रभारी के पास के स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ से सम्पर्क कर पीएम करवाते हैं।वही उन्होंने पीएम करने के एवज में चार हजार रुपए लेने को लेकर कहा कि मीडिया के माध्यम से ऐसी जानकारी मिली है मामले की जानकारी ली जाएगी।



